फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Wed, 21 Oct 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा लोनीकटरा, बदोसराय व सफदरगंज क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में भी तीन लोगों की जान चली गई है। दो लोग घायल हुए हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर गोतौना गांव के पास मंगलवार देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार उर्मिला (65) पत्नी हरिशचंद्र, शिवम (16) पुत्र विजयभान निवासी कस्बा टहबापुर जिला आजमगढ़ व कार चालक अविनाश (40) निवासी फूलपुर जिला वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका उर्मिला के दो पुत्र पंकज (40) व प्रदीप (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार का अगला शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकलवाया। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। कोतवाल चंद्रशेखर के मुताबिक वृद्धा उर्मिला को परिवारीजन बनारस से इलाज के लिए टैक्सी से लखनऊ ले जा रहे थे। कार चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ है। लोनीकटरा क्षेत्र में रामगंज निवासी माधुरी (57) पत्नी माता प्रसाद लखनऊ के नगराम थानान्तर्गत जलोदीनगर गांव से भतीजे गड्डू के साथ बुधवार को बाइक से लौट रही थी। लखनऊ मार्ग पर दहिला मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों के पीछा करने के बावजूद वाहन सहित चालक फरार हो गया। बाइक चला रहा युवक गुड्डू बाल बाल बच गया है। वहीं दूसरे हादसे में रायबरेली जनपद में शिवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राजाराम (58) पुत्र माता बदल को साइकिल से घर से जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  उसे सीएचसी से गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर रेफर, लखनऊ कर दिया गया। बदोसराय क्षेत्र में सिरौलीगौसपुर निवासी उपेंद्र यादव (35) व शीतल कनौजिया (30) मंगलवार रात टैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। खोर गांव के पास ट्रैक्टर अचानक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उपेंद्र व शीतल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उपेंद्र की मौत हो गई है। सफदरगंज क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर पैदल जा रहे रमेश (40) पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें