फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिले युवती के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेठ नदी में बरामद हुए युवती के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस युवती की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि जिले के सभी थानों व आसपास के जिलों में भी मृत युवती का फोटो भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में दारापुर व आलापुर गांव के बीच में हाईवे बाईपास के किनारे रेठ नदी में तीस वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। कई दिन पुराना होने से शव इतना सड़क चुका था कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शहर कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने से युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें