फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर के बाद गोमती में फेेंक दी सेल्समैन की लाश

Sat, 29 Jul 2017 11:21 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सत्यप्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिलायंस जियो कंपनी के सेल्समैन की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक दिया गया। सेल्समैन का शव लखनऊ जिले में गोसाईगंज इलाके में बरामद हुआ है। मृतक के परिवारीजनों ने उसके लापता होने की शिकायत शहर कोतवाली पुलिस से की थी।
विज्ञापन


हालांकि किसी के खिलाफ कोई नामजद तहरीर नहीं दी गई है। फतेहाबाद नई बस्ती निवासी सत्यप्रकाश वर्मा (30) पुत्र चन्द्रशेखर वर्मा शहर में पल्हरी चौराहे के पास रिलायंस वर्मा इंटरप्राइजेज में रिलायंस जियो के कार्यालय मेें सेल्समैन का काम करता था।

पिता ने बताया कि सत्यप्रकाश शुक्रवार की शाम रिलायंस कार्यालय से घर जाने के लिए निकला था। शनिवार को जब पिता ने जियो कार्यालय फोन किया तो पता चला वह बीती शाम कार्यालय से घर जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें