फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र से 40 लाख की शराब बरामद

Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख पुलिस और आबकारी टीम ने गोकुलनगर गांव के बाहर एक उप स्वास्थ्य केंद्र से मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई 25 हजार 624 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी भाग निकला है।
विज्ञापन


सीओ सदर/क्राइम विशाल विक्रम सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन मेें वार्ता में बताया कि सतरिख पुलिस व आबकारी विभाग टीम की संयुक्त कार्रवाई में सतरिख क्षेत्र के गोकुलपुर मजरे शेखपुर गांव के बाहर बने उप स्वास्थ्य केंद्र से 533 पेटी, जिसमें 25 हजार 624 बोतल शराब बरामद किया है।

मध्य प्रदेश में बनी यह शराब आंध्र प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है। पुलिस ने गांव के ही महेश रावत को इस मामले में गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी कमलेश रावत मौके से भाग निकला है। पकडे़ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें