फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और समर्थकों को पीटा, कार फूंकी

Wed, 04 Nov 2015 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव की रंजिश में एक प्रधान को गांव के कुछ लोगों ने जमकर पीटा और उसकी कार में आग लगा दी। इससे कार के साथ ही उसमें रखी पांच लाख रुपये नगदी भी जल गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने प्रधान पद के एक दावेदार समेत छह नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पड़ताल शुरू की है।  
सफदरगंज थाना क्षेत्र के डमौरा गांव के प्रधान अमित वर्मा उर्फ बबलू मंगलवार रात अपनी कार से गांव के ही राजेंद्र सिंह, विपिन, विजय, विवेक के साथ एक राइस मिल पर पेमेंट करने जा रहे थे।

प्रधान का कहना है कि कार में पांच लाख रुपये कैश रखे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के प्रधान पद के दावेदार अविनाश अपने साथी अभिषेक, रबिंद्र, राजेंद्र, बृजपाल व अनिल समेत कई लोगों के साथ उनकी कार रुकवा ली।
विज्ञापन


इसके बाद अविनाश व उसके साथियों ने प्रधान अमित वर्मा व उनके समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर कार में आग लगाकर भाग गए। इससे कार के साथ ही उसमें रखे पांच लाख रुपये भी जल गए।

घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया, इसी बीच पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। एसओ जैनुद़्दीन अंसारी का कहना है कि इस मामले मेें प्रधान की तहरीर पर छह नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

ग्राम प्रधान अमित वर्मा का कहना है कि उन्होंने मंगलवार रात गांव में आ रही शराब पकड़वाई थी। इसी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दावेदार ने अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला करके कार में आग लगा दी।


इस मामले में हकीकत क्या है? ये पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा मगर प्रधानी चुनाव आते ही गांवों में एक बार फिर आपसी रंजिश के चलते मारपीट के मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें