जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई चोरी के बाद घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के मुरादाबाद गांव के एक मकान में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के रहने वाले राजेश मौर्या के घर बुधवार की देर रात छत के रास्ते घुसे चोर कमरे की अलमारी तोड़कर उसमें रखी पंद्रह हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए।
बृहस्पतिवार की सुबह जब राजेश को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।