पेट्रोल पंप पर घटतौली रोकने के लिए टीम ने मंगलवार को रिलायंस के दो पंपों पर छापा मारा। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर तेल निकलने वाले डीजल के नोजल में गड़बड़ी मिलने पर बांट माप विभाग ने मशीन को सीज कर बिक्री पर रोक लगा दी है।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार केे रामनगर स्थित रिलायंस के एक राधे नारायण फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। टीम को जांच के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
इसके बाद टीम ने फतेहपुर में श्याम सुंदर सेल्स सेंटर पर छापा मारा। टीम ने पाया कि जिस डीजल मशीन के नोजल से तेल निकाला जा रहा है उसमें कभी कम और कभी ज्यादा तेल आ रहा है। जिस पर बांट माप विभाग ने अग्रिम आदेशों तक डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है।