फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Wed, 23 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंपो व बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम भेजवाया और जाम को खुलवाया। 
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर के पास हाईवे पर एक टैंपो व बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि टैंपो में सवार एक 30 वर्षीय युवक घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।

हादसे के दौरान करीब दस मिनट का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें