फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत से काट ली नाक

Sun, 21 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गाम अहिरनपुरवा मजरे उमरवल किरिसिया में रविवार शाम आम की बाग से गिरा आम उठाने के लिए हुई मारपीट में एक युवक ने दूसरे का दांत से नाक काट कर उसेे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का उपचार कराया जा रहा है। सुबेहा थाना के ग्राम अहिरनपुरवा मजरे उमरवल किरिसिया निवासी शिवकुमार रविवार शाम खेत से लौटने के दौरान गांव के रिप्पन की आम की बाग से गुजर रहे थे। रास्ते में कुछ आम गिरे थे जिसे शिवकुमार उठाने लगे। मौके पर पहुंचे रिप्पन से झगड़ा हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचा। रिप्पन ने दांत से शिवकुमार का नाम काट कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का उपचार कराया है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें