फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की गुड़गांव में कॉलोनी मिली और न फ्लैट

Mon, 15 Jun 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अस्सी रुपये टोल टैक्स मांगने पर बवाल व फायरिंग करने के आरोपी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल अहमद घिरते जा रहे हैं। पुलिस की मानें तो गुड़गांव जांच में गई टीम को पूर्व मंत्री की बीएमडब्ल्यू की रेंज रोवर का रजिस्ट्रेशन में दर्ज पता फर्जी मिला। कालोनी में वह फ्लैट अभी तक बना ही नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम ने टैक्स चोरी के मामले की भी जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस की अलग-अलग आठ टीमें फायरिंग के आरोपी पूर्व मंत्री इकबाल व उसके दो साथियों की तलाश में राजधानी समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक मंत्री का कुछ पता नहीं चल सका है। बताते चले कि जैदपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर फायरिंग व जानलेवा हमला करने के मामले में फरार तीन आरोपियों पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल व उनके गनर मोहम्मद आबिद और निजी पीएसओ समर बहादुर सिंह की पुलिस को अभी तक तलाश है। पुलिस द्वारा इन सभी का पता लगाने के लिए लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी छापेमारी की जा रही है पर अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए अब एसपी ने पुलिस की आठ टीमें लगाई है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस की यह सभी टीमें सिर्फ हवा में ही तीर चला रही है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल की जालसाजी का पता लगाने पुलिस की एक टीम गुड़गांव गई है। पुलिस ने मंत्री की जो रेंज रोवर कार बरामद किया है उसमें हरियाणा का नंबर है। रेंज रोवर का रजिस्ट्रेशन गुड़गांव से कराया गया है। पुलिस की मानें तो पूर्व मंत्री ने रेंज रोवर के रजिस्ट्रेशन में जिस फ्लैट का पता (वी 47/ 25 फर्स्ट फ्लोर डीएलएफ सिटी पीए-111 गुड़गांव) दर्ज कराया था, वह फ्लैट अभी तक बना ही नहीं है। पुलिस के मुताबिक गुड़गांव में इस जगह पर अभी तक न तो कोई फ्लैट बना है और न ही कोई सिटी बनी है। ऐसे में यह पता पूरी तरह से फर्जी हो सकता है। बाक्स- टैक्स चोरी की भी जांच करेगी पुलिस पूर्व मंत्री इकबाल की जालसाजी का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस उन पर कई तरह से शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस टीम अब मंत्री द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की बात की भी जांच पड़ताल करेगी। वहीं इतनी महंगी विदेशी कार बिना इंपोर्ट ड्यूटी दिए तो नहीं आ गई है इस बात की भी जांच पड़ताल किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। बाक्स- टोल प्लाजा पर विवाद मामले में आरोपी इकबाल व उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी है। बरामद हुई रेंज रोवर कार में जो पता है गुड़गांव में अभी उस जगह पर कोई फ्लैट ही नहीं बना है। कार के पेपर चेक करने के लिए पुलिस की एक टीम गुड़गांव भेजी गई है। अब्दुल हमीद, एसपी इकबाल के मुंबई भागने का शक, एयरपोर्ट पर छानबीन बाराबंकी पुलिस की पांच टीमों ने कॅरियर डेंटल कॉलेज के मालिक इकबाल अहमद व उसके दो साथियों की तलाश में चौक, हुसैनगंज, मड़ियांव, जानकीपुरम समेत अनेक स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों से तहकीकात के बाद पुलिस को इकबाल के मुंबई भाग जाने का शक हुआ। इसके चलते एयरपोर्ट पर छानबीन शुरू कराई गई है। वहीं इकबाल के करीबी लोग राजनेताओं व पुलिस के आला अफसरों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें