फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Mon, 22 May 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाह के बाद मायके आई एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं किया है।       
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुनीमाबाद गांव निवासी खुशबू (20) पुत्री रामबरन का विवाह बीते 29 अप्रैल को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव से अंगद कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद खुशबू अपने मायके आई थी। मृतका के पिता ने बताया कि रविवार की रात उनके परिवार में एक युवती के विवाह के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।

तभी वहां से खाना खाने के बाद खुशबू घर आई थी और फिर यहां आकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों में चर्चा है कि खुशबू ने अपने ससुराल में भी विवाह के बाद पति से झगड़ने के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


हालांकि फांसी लगाने का क्या कारण है इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव का कहना है कि मृतका के परिवारीजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। युवती ने फांसी क्यों लगाई इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें