बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम जगजीवनापुर के बाहर बीती रात एक नवजात बच्ची मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई। नवजात को गांव के ही एक दंपती ने अपना लिया है।
रात के दस बजे कपड़े में लिपटी एक मासूम जगजीवनापुर गांव के बाहर एक पुलिया के पास अपनी जिंदगी व मौत से जूझ रही थी। कुछ गांव वाले जब रात दस बजे घर वापस लौट रहे थे तो वह बच्ची की चीख पुकार सुनकर रुके और गांव वालों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते काफी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गांव के ही किलौली पुत्र इद्दल ने अपनी पत्नी के साथ मौके पर जाकर बच्ची को अपना लिया। ग्रामीणों ने नवजात के मिलने की सूचना सूरतगंज चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर दंपती को आर्थिक मदद कर बच्ची की परवरिश करने को कहा है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि जब तक कोई उसका वारिश नहीं आ जाता है तब तक उसकी देखभाल किलौली व उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया है।