उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। बदोसरांय क्षेत्र में ग्राम काशीपुरवा मजरे रमसहाय निवासी राजेश गौतम अपने नौ वर्षीय पुत्र मोनू को लेकर बाइक से बाजार गया था।
लौटते समय मरकामऊ चौराहे के समीप रामनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोनू बाइक से उछल कर गिर पड़ा। पलक झपकते ही ट्रैक्टर का पहिया मोनू के ऊपर से गुजर गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश बाइक समेत घिसटता हुआ दूर जा गिरा। वह घायल हो गया। हादसे के वक्त राजेश हेलमेट नहीं लगाए था। चालक कुछ दूर पर ट्रैक्टर खड़ा कर भाग निकला।
ट्रैक्टर ग्राम लोधपुरवा का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि राजेश की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।