फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर स्कार्पियो में किया गैंगरेप

Mon, 09 Oct 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार रात बेखौफ स्कार्पियो सवार चार युवकों ने एक पंद्रह वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया। देर रात किशोरी को बदहवास हालत में गांव के बाहर छोड़कर आरोपी भाग गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंचकर उसने अपनी मां को आपबीती बताई जिस पर पीडिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। घटनास्थल पर एएसपी व सीओ ने पहुंचकर जायजा लिया है।
विज्ञापन

                 
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र की 15 वर्षीय एक किशोरी रविवार रात करीब 8:40 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पूजा स्थल करवाचौथ की पूजा के लिए गई थी। किशोरी मां के पास जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने किशोरी का मुंह दबाकर जबरन उसे उठाकर स्कार्पियो में घसीट कर बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि स्कार्पियो में दो युवक पहले से ही बैठे थे।

चारों अगवाकर उसे गांव के बाहर ले गए जहां दो युवकों ने कार में ही उसके साथ दुराचार किया। रात करीब 12 बजे युवक किशोरी को बदहवास अवस्था में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। जिस पर उसकी मां ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गांव के ही दिनेश कुमार व पड़ोसी गांव भुड़िया निवासी हरीश वर्मा को नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रेप व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।                    
                  
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ राजेश यादव पीड़ित के घर व घटनास्थल पर गए और सभी के बयान दर्ज किए। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। कहा जो भी आरोपी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें