फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठानी ने प्रेमी संग मिल की थी हत्या

Fri, 08 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में हुए भगवंता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले मेें मृतका की जेठानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस घटना मेें महिला की हत्या करने के बाद शव जला दिया गया था और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनोें आरोपियोें को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में 24 मार्च को भगवंता पत्नी रामचंदर की हत्या कर शव जला दिया गया था।

एसपी ने कहा इस मामले में पुलिस ने मृतका की जेठानी सुमिरता उर्फ सुमित्रा पत्नी फूलचंद व उसके प्रेमी रामनरेश गोड़िया को गिरफ्तार किया है।  सीओ रामसनेहीघाट आरपी सिंह ने बताया कि वारदात के कुछ दिन पहले मृतका भगवंता ने जेठानी को उसके प्रेमी के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में देखा था और यह बात पति को बताई थी।
विज्ञापन


आरोपी सुमिरता के पुत्र का विवाह भी मृतका भगवंता के मायके से तय हुआ था लेकिन अचानक विवाह टूट गया जिसके बाद सुमिरता को शक था कि भगवंता ने ही उसके पुत्र का विवाह रोकवा दिया है। इन्हीं बाताें को लेकर जेठानी ने प्रेमी के साथ मिलकर भगवंता की हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें