फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचे डॉक्टर को दरोगा ने जड़ा थप्पड़

Thu, 05 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की गोली माकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे में घायल होमगार्ड को लेकर सीएचसी मथुरानगर पहुंचा एक दरोगा डॉक्टर के 10 मिनट देर से आने पर आग बबूला हो गया। उसने चिकित्सक को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित चिकित्सक ने मामले की सूचना जिलाधिकारी व सीएमओ को देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


दरियाबाद थाने में तैनात होमागार्ड राजकुमार बुधवार को करीब दो बजे सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह व एसआई अजय सिंह लेकर सीएचसी मथुरानगर पहुंचे। दो बजे ओपीडी समाप्त होने के बाद चिकित्सक अमित कुमार मिश्रा खाना खाने रूम में गए हुए थे।

उस समय वहां पर मौजूद फार्मासिस्ट अपूर्व चतुर्वेदी ने राजकुमार को भर्ती कर उपचार कर रहा था। दस मिनट बाद डॉ. अमित मिश्रा होमगार्ड को देखने पहुंचे तो दरोगा अजय ने उससे देर से आने के लिए गाली देना शुरू कर दिया, जिसका विरोध करने पर दरोगा अजय सिंह ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। डॉक्टर ने प्रांतीय चिकित्सक संघ के माध्यम से मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश चंद्रा व जिलाधिकारी अजय यादव को दी। चिकित्सक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

साथी चिकित्सक के साथ मारपीट होने से आक्रोशित पूरे स्टाफ ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया जो देर रात तक जारी रहा।

थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दरोगा ने चिकित्सक को थप्पड़ जड़ दिया। थानाध्यक्ष अपने दरोगा पर काबू रखते तो शायद यह विवाद ही नहीं होता। उसके बाद मामला चिकित्सक संघ में पहुंचने पर विवाद बढ़ता देख एसओ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। एसओ पहले तो सभी को यही बताते रहे कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं लेकिन बाद में संपर्क ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें