फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन मेें मारपीट, दो घायल

Thu, 05 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
कोटे की दुकान के चयन को लेकर बुधवार को एक गांव में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दो ग्रामीण घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत करते हुए घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के ललुआपुर गांव में बुधवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया था। यहां शुरू हुई बैठक में कुछ ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव कर दुकान का चयन हो जबकि कुछ ने कहा कि हाथ लोगों के हाथ उठवाकर दुकान का चयन किया जाए।

इसी बात को लेकर यहां पर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय गांव में दो पंचायत सेक्रेटरी व एडीओ पंचायत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मारपीट में सुनील कुमार पुत्र छोटेलाल व लवलेश पुत्र देशराज घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शंात कराते हुए दोनोें घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से सुनील को जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें