फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री में भारी मात्रा में असलहे बरामद

विज्ञापन
केस दर्ज - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे पुलिस के अभियान के तहत मसौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बार फिर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। एक रायफल समेत भारी मात्रा में असलहों के साथ दो तस्कर दबोचे गए। एसपी ने पुलिस टीम को इस सफलता पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम भी दिया है।

विज्ञापन



 एसपी डॉ सतीश कुमार व एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि थानाध्यक्ष मसौली सन्तोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि रसौली रेलवे गेट के आगे अर्धनिर्मित मकान के पास झाड़ियों में कुछ लोग अवैध असलहे बना रहे हैं। इस पर एसओ संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सआदतगंज पंडित त्रिपाठी ने घेराबंदी कर अवैध असलहा फैक्ट्री में असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी चैतु व टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेतासराय निवासी रामचन्द्र उर्फ करिया को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक निर्मित रायफल व बारह तमंचों के साथ कारतूस के साथ ही असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए।  

पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों असलहा तस्कर शातिर अपराधी है जो कई बार असलहा निर्माण के चलते जेल जा चुके है। पुलिस की पकड़ में आये अपराधियो ने बताया कि हम लोगों का असलहा बनाने का काम है जो असलहा बनाकर जीवन यापन करते है। पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने मसौली पुलिस को 15 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें