फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का दावा, थाने में नहीं लगाई गई किसी को आग

Thu, 09 Jul 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य सरकार ने दावा किया है कि बाराबंकी के कोठी थाने में किसी को आग लगाए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं। सरकार का पक्ष रखते हुए आईजी लोक शिकायत अशोक मुथा जैन ने गुरुवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में खबरनवीसों को बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। बताया कि फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट र्में साफ है कि विशेषज्ञों को इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले कि थाने के अंदर किसी तरह की आग लगाई गई हो अथवा कोई आगजनी हुई हो। उन्होंने कहा कि मामले की जांच बाराबंकी पुलिस द्वारा की जा रही है और इस बात के साफ निर्देश दिए जा चुके हैं कि निष्पक्ष जांच हो। आईजी ने कहा कि जांच की प्रगति पर डीजीपी मुख्यालय द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है और एसपी बाराबंकी इसे लेकर संपर्क में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें