फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को जबरन खिलाई गर्भपात की दवा, मौत

Fri, 21 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी का दबाव डालने पर आठ माह की गर्भवती को उसके रिश्तेदार प्रेमी ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। हालत बिगड़ने से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत होते ही प्रेमी परिवारीजनों समेत घर में ताला लगा भाग गया। युवती मसौली की रहने वाली थी।
विज्ञापन


वह करीब दो साल से अपने जीजा के घर रह रही थी। वहीं पर उसके अपने जीजा के फुफेरे भाई से प्रेम संबंध कायम हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवती के पिता ने प्रेमी और उसके परिवारीजनों पर पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़िया निवासी राम लखन चौहान की पुत्री माला (20) करीब दो साल से जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख में अपने जीजा उमेश के यहां रह रही थी। इसी बीच गांव में ही रहने वाले उमेश के फुफेरे भाई अरविंद  पुत्र बालचंद के साथ माला का प्रेम प्रसंग हो गया। करीब छह माह पहले माला के गर्भवती होने की जानकारी हुई। गर्भ ठहरने की बात युवती ने अपने प्रेमी अरविंद से बताई।
विज्ञापन


जिसके बाद वह उससे किनारा करने करने लगा। युवती ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने पिता रामलखन को अरविंद के घर जाकर शादी करने को कहा। दबाव में अरविंद और उसके घरवालों ने जल्द ही शादी करने का आश्वासन दिया। बीच में दिखाने के लिए एक मंदिर में उसे माला पहना दिया और कहा कि बाद में धूमधाम से शादी करेंगे।

15 दिन पूर्व माला के पिता उसे अरविंद के घर छोड़ आए थे। युवती के लगातार शादी करने का दबाव डालने पर अरविंद समेत पूरा घर उसे प्रताड़ित करता था। गुरुवार शाम को अरविंद और उसके घरवालों ने माला को जबरन गर्भपात करने की दवा खिला दी। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सबके हाथपांव फूल गए।

इसके बाद उसके जीजा उमेश व अरविंद उसे 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। युवती की मौत होने पर प्रेमी अरविंद व उसके घरवाले घर में ताला डालकर भाग गए। मृतका के पिता ने प्रेमी समेत चार लोगाें के खिलाफ पुत्री को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। 

दिखावे के लिए मंदिर में प्रेमी ने की थी शादी
मृतका के भाई गुड्डू ने बताया कि जब माला को गर्भ ठहरने की जानकारी हुई तो प्रेमी अरविंद से विवाह करने के लिए कहा गया तो वह पहले इन्कार करने लगा। बाद में रिश्तेदारों के दबाव डालने पर उसने दिखावे के लिए शहर के एक मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली थी। इस समय माला को आठ माह का गर्भ था। अरविंद ने माला से छुटकारा पाने के लिए गुुरुवार को उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं सूत्रों के अनुसार अरविंद ने एक आशा बहू से गर्भपात की दवाई लेकर माला को खिलाई थी।

शव ले जाने को लेकर होता रहा विवाद
मृतका के जीजा और उनके परिवारीजन शव उसके प्रेमी के घर भेजे जाने की बात कह रहे थे। लेकिन फरार प्रेमी के घरवालों ने फोन कर शव न लेने की बात कही। बाद में मृतका का भाई गुड्डू व गांव के ललित विश्वकर्मा शव अपने साथ मेढ़िया लेकर चले गए । 

मृतका के भाई ने 100 नंबर पर दी थी सूचना
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान माला की मौत होने की सूचना उसके जीजा उमेश ने अपने ससुर राम लखन ने दी थी। शक होने पर रामलखन ने 100 नंबर पर सूचना दी थी कि उसकी पुत्री को जहर देकर मार दिया गया है। कंट्रोल रूम की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

युवती को जहर देकर मार डालने की सूचना कंट्रोल रूम से आई थी। लेकिन इस संबंध में अभी तक मृतका के परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आरएस यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष जैदपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें