फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ चार लाख नगद ले उड़े

Sat, 16 Jan 2016 12:13 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुवासी गांव मेें बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे के दरवाजे व बाक्स का ताला तोड़ कर रुपये से भरा सूटकेस लेकर भाग निकले। सूटकेस में करीब चार लाख रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान देख कर परिवारीजनों को चोरी की जानकारी हुई। जिस सूटकेस में रुपया रखा था वह गांव के बाहर खेत में मिला। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।

देवा कोतवाली के ग्राम जमुवासी निवासी मोहम्मद सलीम अपने परिवार के साथ कमरों में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार की रात चोर घर के बाहर बनी दीवार के सहारे छत से होकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


चोर एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ चोर उसमें रखा रुपयों से भरा सूटकेस लेकर भाग गए। शुक्रवार की सुबह परिवारीजनों के उठने पर दरवाजे व बक्से का टूटा ताला और बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई।

छानबीन के बाद सूटकेस गांव के बाहर खेत में मिला। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित मो. सलीम ने बताया कि सूटकेस में चार लाख रुपये की नगदी थी। कहा कि चोरों ने अन्य किसी चीज को हाथ नहीं लगाया है।

उन्होंने कहा कि कमरे में चार बक्से थे लेकिन चोरों ने उसी बक्से का ताला तोड़ा जिसमें रुपये से भरा सूटकेस रखा हुआ था। सलीम को शक है कि चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि रुपये किस बक्सा में रखे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें