एक वृद्ध का शव उसके गांव के बाहर खेत के किनारे पड़ा मिला है। वृद्ध मंगलवार रात अपने घर से निकला था। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत किसी वाहन के टक्कर होने से सड़क हादसे में होने की बात कही जा रही है।
थाना जैदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा छंदवल गांव में बुधवार सुबह खेत के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद उसकी पहचान गांव के निवासी भवानी प्रसाद (60) के रूप में की गई।
मौके पर मौजूद मृतक के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने बताया कि भवानी प्रसाद शराब के नशे का आदी था और जहां पर शव मिला है उस मार्ग से हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन रहता है ऐसे में किसी वाहन की टक्कर से इनकी जान चली गई है।
वृद्ध मंगलवार देर रात से घर से लापता बताया जा रहा है हालांकि मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत परिवारीजनों ने नहीं किया है। अहमदपुर चौकी रतन सिंह ने बताया कि हादसे से वृद्ध की जान गई है।