लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौली जाटा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (40) मंगलवार रात से घर से गायब हो गए थे।
बुधवार सुबह गांव के ही निवासी सुनील गांव के बाहर स्थित सुरेश चंद वर्मा कि आम के बाग में नित्यक्रिया करने गया था तो वहां पर जितेंद्र कुमार की लाश आम के पेड़ में शर्ट से बंधी हुई लटकी देखी जिसके बाद उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत बक्श को दिया प्रधान प्रतिनिधि ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी सतरिख पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उतरवाया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन परिवारीजनों के मुताबिक मृतक और उसकी पत्नी मालती से कुछ दिनों से अनबन चल रही थी जिससे वह मायके चली गई थी। इसी के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
मृतक युवक के दो बच्चे लवकुश व उदयवीर है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा हो रही थी कि मृतक शराब का आदी था इससे कहीं किसी ने हत्या कर के तो नहीं लटका दिया है। इस संबंध में सतरिख थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओझा का कहना है कि मृतक युवक शराब का आदी था। कहा किसी के खिलाफ कोई आरोप परिवारीजनों ने नहीं लगाया है।