फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

Wed, 20 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौली जाटा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (40) मंगलवार रात से घर से गायब हो गए थे।

बुधवार सुबह गांव के ही निवासी सुनील गांव के बाहर स्थित सुरेश चंद वर्मा कि आम के बाग में नित्यक्रिया करने गया था तो वहां पर जितेंद्र कुमार की लाश आम के पेड़ में शर्ट से बंधी हुई लटकी देखी जिसके बाद उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत बक्श को दिया प्रधान प्रतिनिधि ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी सतरिख पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उतरवाया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन परिवारीजनों के मुताबिक मृतक और उसकी पत्नी मालती से कुछ दिनों से अनबन चल रही थी जिससे वह मायके चली गई थी। इसी के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मृतक युवक के दो बच्चे लवकुश व उदयवीर है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा हो रही थी कि मृतक शराब का आदी था इससे कहीं किसी ने हत्या कर के तो नहीं लटका दिया है। इस संबंध में सतरिख थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओझा का कहना है कि मृतक  युवक शराब का आदी था। कहा किसी के खिलाफ कोई आरोप परिवारीजनों ने नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें