फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम समेत पांच की मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर फतेहपुर मार्ग पर रविवार की सुबह साइकिल से जा रहे राजगीर का काम करने वाले सूरज (24) पुत्र मंशाराम यादव निवासी ग्राम रीवां रतनपुर को सामने से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरा सड़क हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां रविवार की सुबह चंदौली गांव निवासी प्रिया (4) पुत्री दिनेश अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी किसी अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बालिका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। तीसरा सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर रविवार की सुबह प्यारेपुर सरैंया गांव के पास हाईवे पर एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ मिला।

स्थानीय लोगाें ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक विक्षिप्त थी और गांव के आस पास घूमा करती थी इसी के चलते किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई है। पुलिस की मानें तो महिला की उम्र करीब 30 वर्ष होगी और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। चौथा हादसा त्रिवेदीगंज में लोनीकटरा के बेनीसिंह पुरवा गांव में हुआ।

जहां गांव निवासी रामनेवाज खेत जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ाया तभी उनकी बेटी बेटी बिट्टी (14) अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिए के सामने आ गई और उसकी ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने घटना की सूचना होने से इंकार किया है।

वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-लखनऊ हाईवे पर आलापुर पुलिया के पास रविवार की रात करीब आठ बजे गल्ला मंडी निवासी दीपक गुप्ता (40) स्कूटी से शहर की ओर आ रहा था। पीछे से आ रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे इन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें