फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में सपा नेता पर झोंका फायर

Wed, 13 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव पर बुधवार रात कुछ लोगों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके देवा तिराहे के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की है। सपा नेता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


हाईवे पर देवा तिराहे के पास सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव बीरू यादव (28) की दुकान है। बुधवार रात करीब 7:30 बजे बीरू दुकान पर बैठे थे तभी एक बाइक पर बैठे दो लोग पहुंचे और तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि, गोली सपा नेता के लगी नहीं। गोली लगने की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए बाइक सवार हमलावर आवास विकास की ओर भाग निकले। सपा नेता ने बताया कि जमीन को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने लल्लन यादव, मुनीम यादव और भरत यादव निवासी पूरे मोती आवास विकास कॉलोनी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि घटना के पीछे के कारण की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाके देवा तिराहे पर हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय आसपास कई लोग मौजूद थे। गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें