फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत

Sun, 09 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन

         
थाना कोठी क्षेत्र के माजीपुर मजरे भानमऊ गांव निवासी रामसमुझ रावत (32) पुत्र स्व. जगेश्वर रावत शनिवार की शाम खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए भानमऊ स्थित मेडिकल स्टोर के साथ क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप श्यामू के पास लेकर गए।

वहां पर झोलाछाप के किसान को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। यह देख परिवारीजन जब तक किसान को लेकर जिला अस्पताल लाने का इंतजाम कर पाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद भीड़ व आक्रोश देखते हुए आरोपी अपनी दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। मृतक के भतीजे मलखान रावत ने बताया कि आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

इस घटना के बाद से मृतक के चार बेटी व एक बेटा और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने कहा कथित डॉक्टर मौके से फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

कोठी थाना क्षेत्र के मांजी मजरे भानमऊ में झोलाछाप के इलाज से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है। सोमवार को डॉ. एके वर्मा को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें