फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद का शातिर लुटेरा गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद जिले के शातिर बदमाश सुरेश यादव उर्फ विधायक को क्राइम ब्रांच व जैदपुर पुलिस टीम ने धर दबोचा है। आरोपी के ऊपर पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ सौ ग्राम मारफीन व लूट का सामान भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि जैदपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने ढाई हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुरेश यादव उर्फ विधायक पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम भदोखरा थाना इनायतनगर जनपद फैजाबाद को पुलिस ने जैदपुर-सिद्धौर मार्ग से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 150 ग्राम मारफीन भी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 12 दिसंबर 2015 को जैदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास रोड होल्डअप की वारदात उसी ने अपने साथियों संग मिलकर अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें