फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने लाखों के आभूषण लूटे

Sun, 24 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौधरी का पुरवा गांव के समीप रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक रुकवाकर एक महिला से लाखों के आभूषण लूट लिए। उसके भतीजे के जेब से रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पर एसपी, सीओ भी पहुंचे, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


अमेठी जिले के फेनहा निवासी आशा देवी पत्नी रामनरायण अग्रहरि अपने भाई के घर सांगीपुर आई थी। रविवार को वह भतीजे विजय अग्रहरि के साथ बाइक से दीवानगंज में रिश्तेदार के घर गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। शुकुलपुर चौधरी का पुरवा गांव के पास पीछे से बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक उसे रोक लिए। बदमाशों ने विजय के सिर पर तंमचा लगा दिया और महिला से दो मंगलसूत्र, कान की झुमकी, सोने की दो अंगूठी व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद विजय के जेब से 200 रुपये निकाल लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पाकर एसपी माधव प्रसाद वर्मा व सीओ लालगंज स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ करने के बाद एसपी लालगंज सांगीपुर थाने गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पीड़ित के मुताबिक लूटपाट करने वाले बदमाशों के अलावा दूसरे बाइक पर सवार तीन बदमाश 50 मीटर की दूरी पर खड़े थे। जो उन्हें आने-जाने वालों की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें