फेसबुक पर दोस्ती हुई तो गाजीपुर जिले की एक युवती जौनपुर निवासी प्रेमी से मिलने जा पहुंची। इसके बाद युवती प्रेमी संग मुंबई जा पहुंची। इस बीच युवती के मुंबई में फेसबुक के जरिए एक दूसरे युवक से संबंध हो गए।
इसके बाद युवती उस युवक के साथ चली गई। इस बीच जब प्रेमी का युवती से मन भर गया तो प्रेमी युवती को गोरखपुर जाने वाली एक ट्रेन में बैठा कर भाग निकला। भटकते हुए शहर पहुंची युवती से बस अड्डे पर शोहदों ने छेड़छाड़ की।
जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस युवती को महिला थाने ले गई। इस बीच पहुंचे परिवारीजन बृहस्पतिवार को युवती को लेकर घर चले गए है। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर जिले की रहने वाली बीस वर्षीय एक युवती की फेसबुक से जौनपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
करीब चार माह पूर्व युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग गई। जिसके बाद प्रेमी युवती को लेकर मुंबई पहुंचा। इस बीच मुंबई मेें युवती से किसी दूसरे युवक से फेसबुक के जरिए प्रेम प्रसंग हुआ तो वह उसके साथ निकल गई।
कुछ दिन बाद दूसरे प्रेमी से खटपट हुई तो उसने मुंबई से गोरखपुर जाने वाली किसी ट्रेन में उसका बैठाकर भाग निकला। बुधवार देर रात शहर पहुंची युवती से बस अड्डे पर कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ किया तो पुलिस ने जाकर उसे बचाया। इसके बाद ही युवती ने पुलिस को पूरी कहानी बताई।
पुलिस ने युवती को महिला थाने में रखा था जहां बृहस्पतिवार को पहुंचे उसके परिवारीजन उसे लेकर घर चले गए है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।