फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लागू फिर भी बांट दी ड्रेस

Thu, 01 Oct 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी एक ब्लॉक प्रमुख ने प्राइमरी स्कूल में ड्रेस का वितरण कर दिया। इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी से की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम फतेहपुर को जांच सौंप दी।
विज्ञापन


फतेहपुर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र गौतम ने प्राथमिक विद्यालय खैरा में 63 बच्चों में ड्रेस का वितरण किया था। पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है, ऐसे में राजनीतिक दल का कोई भी नेता सरकारी कार्यक्रम में न तो शिरकत कर सकता है और न ही चेक व ड्रेस का वितरण कर सकता है।

लेकिन यहां के प्रधानाध्यपक मयाराम ने ब्लॉक प्रमुख के हाथों बच्चों में ड्रेस का वितरण करा दिया। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।  इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया से की गई। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में ड्रेस का वितरण आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में नहीं आता है।
विज्ञापन


लेकिन अगर कोई नेता ऐसा करता है तो वह आचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी में आता है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा ड्रेस बांटने का मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम फतेहपुर को जांच सौंप रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें