फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी के पानी मेें डूबकर मासूम की मौत

Thu, 06 Aug 2015 11:04 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमोलिया गांव में बृहस्पतिवार शाम खेलते-खेलते एक पंद्रह माह का बच्चा बाल्टी के पानी में जा गिरा। पास ही बैठी मां को जब इस बात का पता लगा तो बच्चे को बाहर निकालकर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। थाना घुंघटेर क्षेत्र के जमोलिया गांव के राहुल का डेढ़ माह का पुत्र सोनू बृहस्पतिवार को घर में खेल रहा था। मां सोनी घर में ही खाना बना रही थी और बच्चा उनके पास ही खेल रहा था।
इस दौरान पास रखी बाल्टी में भरे पानी में बच्चा अचानक अंदर जा पहुंचा। मां ने जब देखा कि बेटा नहीं है तो उसकी नजर बाल्टी की ओर गई जहां मासूम बच्चा पानी में डूबता दिखाई दिया। इसके बाद मां ने तुरंत बच्चे को बाल्टी के पानी से बाहर निकाला व अपने पति के साथ उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिवारीजनों व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें