शराब के नशे मेें धुत लोगों ने नर्तकियों के साथ डांस करने से रोकने पर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मसौली थाना क्षेत्र के जलुहामऊ गांव में शनिवार की रात धनुष यज्ञ मेला के बाद नौटंकी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां पर नौटंकी में नर्तकियोें द्वारा डांस किया जा रहा। इस दौरान गांव निबहापुरवा गांव के कुछ लोग नशे की हालत में मंच पर पहुंच गए और नर्तकियोें के साथ डांस करने लगे। मेले में मौजूद महिलाओं, युवतियों ने जब इसका विरोध किया तो गांव के ही राजकुमार तिवारी व उनके भाई शेषकुमार तिवारी ने नर्तकियोें के साथ डांस करने वाले लोगोें को मंच से नीचे उतरने को कहा। इतने में भी नशे में धुत लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी, डंडो से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों को गंभीर चोट पहुंची है।
पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रामसजीवन, लालजी, रामसुचित व धनीराम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रायसिंह यादव ने बताया कि मामले में आरोपियाें के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कहा कि नर्तकियोें के साथ नृत्य करने को लेकर यह विवाद हुआ है दोषियों की तलाश में दबिश दिए जाने की बात कही।