फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के सामने ही पति का गला काटा

Sat, 19 Mar 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किश्तीनगर गांव के बाहर बने घर के सामने सो रहे अधेड़ की बदमाशों ने उसकी पत्नी के सामने गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले बदमाशों ने महिला को उसी की साड़ी से चारपाई में बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। रात में महिला की आहट सुनकर पड़ोस में सो रही महिला को कुछ भनक लगी तो वह मौके पर पहुंची। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने देखा कि पास ही एक चार पाई पर अधेड़ की खून से लथपथ लाश पड़ी तो दूसरी चारपाई से महिला बंधी पड़ी थी। उसने महिला को चारपाई से खोला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिवारीजन किसी से रंजिश की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

सुबेहा थाना के ग्राम किश्तीनगर मजरे सिंधियावा निवासी नंदलाल (47) पुत्र रामफेर रात में खाना खाने के बाद गांव के बाहर बने दूसरे घर पर सोने के लिए चला गया। साथ में पत्नी फूलकला भी थी।
विज्ञापन


गांव के बाहर बने घर के बाहर पड़ी दो चारपाइयों पर वह दोनों से गए। रात में ही वहां पहुंचे बदमाशों ने पहले  फूलकला को उसी की साड़ी से चारपाई से बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाशों ने फूलकला के सामने ही उसके पति की गला रेत कर हत्या कर दी।

बदमाशों के भाग जाने के बाद फूलकला ने चारपाई को हिलाने व चिल्लाने की कोशिश की। जिसकी आहट सुनकर थोड़ी दूरी पर सो रही नकछेद गौतम की पत्नी को कुछ भनक लगी तो वह मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया और चारपाई में बंधी फूलकला के मुंह से आनन-फानन कपड़ा निकाल उसे खोला।

इसी बीच वहां पर ग्रामीण जमा हो गए। प्रधान ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। मृतक (नंदलाल) के पुत्र राकेश ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।

महिला को भी दी जान से मारने की धमकी
फूलकला ने बताया कि चारपाई से बांधने के बाद बदमाश वहीं पर खड़े थे। शोर मचाने पर वह उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मुंह में कपड़ा होने और बदमाशों के वहीं खड़े रहने से वह बचाव के लिए शोर भी नहीं मचा सकी।

एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा
घर के सामने अधेड़ की हत्या के मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होेंने मौके पर लोगों से पूछताछ की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मोबाइल व शराब की खाली शीशियों के सहारे हत्यारों की तलाश
जिस स्थान पर नंदलाल की हत्या हुई थी। वहीं से कुछ दूरी पर शराब की खाली शीशियां पड़ी मिली हैं। पुलिस शराब की खाली शीशियों व मृतक (नंदलाल) के मोबाइल फोन के सहारे हत्यारों तक पहुंचे के सुराग तलाश रही है। लोगों में मृतक (नंदलाल) की पुत्री के विवाह व ससुराल भेजने को लेकर पत्नी से विवाद होने की भी चर्चा है। जिसके कारण आए दिन दोनों में विवाद होते रहें हैं। थानाध्यक्ष ने सभी बिंदुओं पर जांच किए जाने की बात कही है।

हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। दो तीन बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही नतीजा निकलेगा। पारिवारिक विवाद के पहलू पर भी ध्यान दिया जा रहा हैे। -अब्दुल हमीद, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें