फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में मिला ठेकेदार का शव

Fri, 22 Jan 2016 11:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवखरिया गांव के पास एक युवक का शव शुक्रवार की दोपहर शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना देने पर भी शाम को पहुंची फतेहपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मृत युवक के साले ने शव की शिनाख्त की। बताया कि मृतक रईस अहमद(35) नगर पालिका का ठेकेदार था। बीती 13 जनवरी को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिवारीजनों ने महमूदाबाद कोतवाली में मृतक की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


जनपद सीतापुर के कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम रमुआपुर निवासी रईस अहमद (35) पुत्र शरीफ का शव शुक्रवार की दोपहर फतेहपुर कोेतवाली के ग्राम देवखरिया के पास शारदा नहर मेें उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणाें की सूचना पर घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम साढ़े मऊ पुल के पास शाम को शव को नहर से निकाला गया। शव के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। मौके परिवारीजन भी पहुंच गए। हालांकि अभी सीतापुर से कोई नहीं आया है।

कस्बा व कोतवाली देवा निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि मृतक (रईस अहमद) रिश्ते में उसका जीजा था। बताया कि रईस नगर पालिका का ठेकेदार था। बीती 13 जनवरी की सुबह वह घर से निकला था। इसके  बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवारीजनाेें ने सभी जगहों पर रईस की तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर मृतक (रईस) के पिता ने गुमशुदगी की तहरीर महमूदाबाद कोतवाली में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें