फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में सवा लाख की चोरी

Fri, 22 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा में बेखौफ चोरों का गिरोह लगातार मकान-दुकान खंगाल रहा है। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। मंझनपुर कस्बे के कोर्रो रोड स्थित मोबाइल शाप बृहस्पतिवार की रात चोर खंगाल ले गए।  दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये का मोबाइल, रिचार्ज कूपन आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव का रहने वाला अजय कुमार मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या बीते कई साल से मंझनपुर में निवास बनाकर रहता है। रोजी रोटी के लिए उसने कोर्रो रोड पर किराए की दुकान लेकर मोबाइल शॉप खोल रखा है। बृहस्पतिवार की शाम वह रोज की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। रात में बेखौफ चोर दुकान के पीछे से दीवार फांद कर घर के लॉन में पहुंचे और पीछे लगे दरवाजा को तोड़ दिया।


 इसके बाद दुकान में रखा दो कम्प्यूटर, 35 मोबाइल, 150 मोबाइल बैट्री, 350 मोबाइल चार्जर, 15 हजार रुपये का रीचार्ज कूपन, 5 हजार नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। जब वह दुकान पहुंचा तो भीतर का मंजर देख सन्न रह गया। मोबाइल शाप में चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौका-मुआयना करने के बाद घटना की तहकीकात और चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें