फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में विधायक के भतीजे समेत सात पर केस

Tue, 07 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष से मारपीट करने के मामले में सपा के सदर विधायक के भतीजे समेत सात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर मोहल्ला निवासी पार्थ चतुर्वेदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर उपाध्यक्ष हैं। पार्थ ने पुलिस को शिकायत कर बताया है कि सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ सतरिख थाना क्षेत्र के भाजपा का चुनाव प्रचार करने मौथरी गांव गए थे।

तभी वहां पहुंचे सदर विधायक धर्मराज यादव के भतीजे अर्जुन यादव उर्फ लकी पुत्र धर्मेंद्र यादव कार से पहुंचे और अपने साथियों के साथ मिलकर पार्थ व उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि मामले की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव का कहना है कि इस मामले में अर्जुन यादव व प्रिंस को नामजद करते हुए पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री अनुराग, जिला संयोजक आकाश पटेल, विभाग संगठन मंत्री मानस आदि ने एसपी से भेंट कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 

पहले भी हो चुका है विवाद
एबीवीपी कार्यकर्ता व सदर विधायक के भतीजे के बीच करीब छह माह पहले भी विवाद हो चुका है। उस समय कोतवाली नगर इलाके में मारपीट व लूटपाट का आरोपी एबीवीपी के कार्यकर्ताओें ने लगाया था जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें