फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे आरोपी को जेल के बाहर से उठाया

Tue, 07 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम बेरीखेड़ा में हुई हत्या के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी को जेल से बाहर आते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और हत्या के मामले में फिर उठा लिया। आरोपी सात माह से जेल में था। सोमवार को जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन


 ग्राम बेरीखेड़ा में अप्रैल 2016 में राम सिंह राठौर की हत्या हो गई थी। इसकी साजिश रचने में पुलिस ने ग्राम बेरीखेड़ा निवासी दिनेश शर्मा पुत्र विनोद शर्मा को जेल भेजा था। सोमवार 6 फरवरी को जेल में बंद दिनेश जमानत पर छूटा। जेल से बाहर आते ही पहले से लगी क्राइम ब्रांच की टीम व थानाध्यक्ष बकेवर जयप्रकाश यादव ने दिनेश शर्मा को उठा लिया।

जेल के बाहर उसके छूटने के इंतजार में खड़े परिवार वाले इस घटनाक्रम से हक्के बक्के रह गए। दिनेश के भाई भविष्य शर्मा ने एसएसपी, डीजी, मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें क्राइम ब्रांच द्वारा भाई को उठा ले जाने, किसी फर्जी मामले में फंसा देने अथवा हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

   
पुलिस ने 8 जनवरी 2017  को ग्राम बेरीखेड़ा में हुई दलित मूंगालाल कठेरिया की हत्या की भी साजिश रचने के आरोप में दिनेश को मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले के विवेचक सीओ भरथना शिवराज सिंह ने बताया कि मूंगालाल की हत्या की साजिश जेल में ही दिनेश शर्मा ने साथियों के साथ रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें