फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थक की हत्या

Tue, 08 Dec 2015 11:00 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर प्रधान प्रत्याशी के पति व उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला गांव निवासी विनोद यादव (20) पुत्र महेश यादव मंगलवार सुबह घर से खेत के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

इसके बाद करीब 9 बजे विनोद का शव गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। हत्या की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इससे साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की हत्या की गई है।  मृतक के बड़े भाई संदीप की तहरीर पर जरुवा गांव निवासी प्रधान प्रत्याशी प्रियंका यादव के पति बब्लू उर्फ बलराम, सनी व भिटौलीकला गांव के राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें