फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का पिन पूछ निकाले 23 हजार

Wed, 15 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जालसाजों ने एक किसान के एटीएम से तेईस हजार रुपये पार कर दिए। जालसाजों ने यह रकम किसान की पत्नी के मोबाइल पर एटीएम कार्ड का पिन पूछकर निकाली। अकाउंट से रकम निकलने के बाद अब पीड़ित किसान शाखा प्रबंधक व पुलिस से शिकायत की है। असंद्रा के पलौली निवासी किसान अजमेर सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक टाउन हैदरगढ़ शाखा में खाते से एटीएम कार्ड ले रखा है। बुधवार को उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते छह जुलाई को इनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर खुद को बैंक का अधिकारी बताकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था और एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर उनसे एटीएम नंबर, पिन नंबर इत्यादि की जानकारी की थी। एटीएम का पिन नंबर जानने के बाद उनके खाते से तेइस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने शाखा प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की है और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें