फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों और सिपाहियो में मारपीट, फायरिंग

Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके साथ धक्कामुक्की की। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने के लिए तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद भीड़ तितर बितर हुई। हालांकि डीएम व एसपी ने पुलिस फायरिंग की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


एसपी ने ग्रामीणों पर काबू करने वाले सिपाही को पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। 

संसारा ग्राम पंचायत बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र यादव व बद्री प्रसाद के बीच वोट मांगने को लेकर झगड़ा हो गया। ड्यूटी पर तैनात सिपाही बीरेंद्र यादव व अंकित दीक्षित ने विवाद शांत करने का प्रयास किया।

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाही बीरेंद्र यादव की रायफल छीन ली और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों को काबू करने के लिए सिपाही अंकित दीक्षित ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इस पर भीड़ तितर बितर हुई। फोर्स ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोगों को चोट लगी है। सूचना पर डीएम व एसपी भी वहां पहुंचे। डीएम व एसपी ने सिपाही अंकित दीक्षित को पुरस्कृत करने की बात कही है। सिपाही बीरेंद्र की तहरीर पर तीन नामजद व करीब एक दर्जन से भी लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
 
उधर, बनीकोडर ब्लॉक के चंदौली मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी द्वारा वोटरों को पैसे का लालच देने की सूचना  ग्रामीणों ने एसडीएम को दी।

मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट व पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी की जमकर पिटाई करने के बाद हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। ग्राम पंचायत के गैरिया मजरे में वोटिंग के दौरान विवाद पर पुलिस ने लाठी चार्ज की जिसमें कई ग्रामीण चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें