सिपाही को उतारकर वे बस लखनऊ की ओर ले जाने लगे। जानकारी पर एआरटीओ ने पीछा किया तो जीप सवार लोगों ने एआरटीओ पर राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बस लेकर चले गए।
एआरटीओ से मिली घटना की सूचना पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हैदरगढ़ मार्ग पर बस बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है।
एआरटीओ प्रर्वतन उमाशंकर यादव रविवार सुबह हाईवे पर टीम के साथ वाहनों की चेंकिग कर रहे थे। फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही एक बिना नंबर की बस को रोका और चालक से कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा सका।
इस पर एआरटीओ ने सिपाही राजकिशोर यादव के साथ बस को कोतवाली रवाना किया। बस कुछ ही दूर पहुंची थी किटाटा सूमो (जीप) सवार 5-6 लोग रायफल लेकर पहुंचे और बस को रोक लिया।
सिपाही को नीचे उतारकर सशस्त्र लोग बस लखनऊ की ओर ले जाने लगे। इस बात की जानकारी होने पर एआरटीओ ने बस का पीछा कर उसे रोका। इस बीच जीप सवार लोगों ने एआरटीओ पर रायफल तान दी।
उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए बस लेकर जाने लगे। एआरटीओ ने तत्काल घटना की सूचना डीएम योगेश्वर राम मिश्र को फोन कर दी। डीएम के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाकेबंदी कर हैदरगढ़ मार्ग पर बस रोक ली।
इतने में जीप सवार हमलावर लखनऊ कि ओर भाग निकले। सतरिख एसओ जितेंद्र सिंह ने बस कब्जे में लेकर उसके चालक रामअचल पुत्र रामअचल यादव निवासी रामघाट थाना अयोध्या जनपद फैजाबाद को गिरफ्तार किया है।
एसओ ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस मालिक की तलाश की जा रही है। कहा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा है इसलिए रिपोर्ट वहां भेजी जाएगी।