फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल भराने के बाद हवाई फायरिंग कर भाग निकले

Thu, 19 Nov 2015 11:02 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज चौराहे पर बुधवार देर रात एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक मेें 15 लीटर पेट्रोल भरवाया और पैसे मांगने पर हवाई फायरिंग करते कर्मचारियों को धमकाते हुए भाग निकले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी के बारे में पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


सफदरगंज चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर अभिजीत जायसवाल का पेट्रोल पंप है। यहां पर बुधवार की देर रात एक पल्सर बाइक सवार तीन लोग पहुंचे और पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में 15 लीटर पेट्रोल भरवाया।

पेट्रोल लेने के बाद जब पंप के कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों से पैसा मांगा तो उन्होंने पंप कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर वहां दहशत फैलाई और सभी मौके से भाग निकले। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है लेकिन किसी भी आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरा
सफदरगंज चौराहे पर जिस पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद पैसा मांगने पर फायरिंग की वारदात हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

हालांकि पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एएसपी ने कहा जल्द ही बदमाशों का पता लगाया जाएगा।

पहले भी हो चुके है ऐसे मामले
पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल भराने के बाद फायरिंग कर भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब एक साल पूर्व हैदरगढ़ व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर इस तरह के मामले सामने आए थे।

वहीं सफदरगंज में जिस पेट्रोल पंप पर यह घटना हुई है वहां के कर्मचारी से डेढ़ वर्ष पूर्व करीब दो लाख रुपये की लूट की वारदात भी हुई थी। पुलिस ने सिर्फ लूट के मामले का खुलासा किया था अन्य किसी घटना में पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें