टिकैतनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने गांव के ही व्यक्ति पर फेसबुक पर अभद्र व धार्मिक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टिकैतनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी तौकीर पुत्र मुजीम ने कुछ दिन पूर्व गांव के ही मोहम्मद रजा के पिता सनाउल्ला के खिलाफ फेसबुक पर धार्मिक उन्माद बिगाड़ने वाली अभद्र टिप्पणी की गई थी। बताते हैं कि आरोपी तौकीर के सनाउल्ला रिश्ते में मामा लगते हैं और वह इस समय हज करने के लिए गए हैं।
इस मामले की जानकारी होने पर सनाउल्ला के पुत्र मोहम्मद रजा ने तौकीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की मानें तो आरोपी व पीड़ित पक्ष देवबंदी व बरेलवी विचारधारा के लोग हैं ऐसे में इसी बात को लेकर फेसबुक पर इस तरह की बातें लिखी गई हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि फेसबुक पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने जैसी टिप्पणी करने वाले युवक पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।