जहांगीराबाद(बाराबंकी)। फलदार पेड़ो को अवैध रूप से काटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में बेखौफ रोज हरियाली मिटाने को आरे कुल्हाड़ी चल रही है लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई के बजाए मौन साधे हुए है।
थाना जहांगीराबाद इलाके में हरे पेड़ों को काटने का काम तेजी से चल रहा है। भयारा, मेड़िया, मुनीमाबाद के बाद रविवार को ग्राम करंद में हरे फलदार आम की बाग को बेखौफ होकर काट डाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि हरे पेड़ काटने की शिकायतें करते हैं तो सम्बंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं करते है।
ग्रामीणों ने बताया कि करंद गांव में पेड़ों को काटकर उसके ठूठ को मिट्टी में दफन कर दिया गया है। इस बारे में डीएफओ एनपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाही की जाएगी।