फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के जुलूस में युवक पर जानलेवा हमला, चौकी इंचार्ज से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन में जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन



बाराबंकी। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जा रहे लोगों पर माती चौराहे के पास एक वर्ग के कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हंगामा हो गया। टिप्पणी का विरोध करने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने जुलूस में जा रहे एक लड़के को राइफल व रिवाल्वर की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।


मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माती चौकी इंचार्ज से भी हमलावरों ने बदसलूकी की। इसकी सूचना जुलूस के लोगों को होने पर जब वे मौके की ओर दौड़े तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन



घायल लड़के को लोगों ने कोतवाली पहुंचाया। जहां से उसे सीएससी ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।


मामला देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौराहे का है। यही पड़ोस के गांव रेदुवा पल्हरी से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार शाम जुलूस निकाला जा रहा था।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जुलूस जब माती चौराहे पर पहुंचा तो वहां मौजूद फैजी सिद्दीकी व अरफी पुत्रगण जुनैद आदि अपने पांच-छह साथियों के साथ लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर से लैस होकर खड़े थे।


इन लोगों ने जुलूस में जा रहे रेदुवा पल्हरी निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह व उसके साथ आशीष को देखकर जुलूस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। सत्येंद्र ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने राइफल व रिवाल्वर की बटों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।


घटना की सूचना पाकर पहुंचे माती चौकी इंचार्ज एके सरोज ने जब बीचबचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मारपीट की सूचना जब जुलूस के लोगों को मिली तो वे मौके की तरफ भागे। इस पर हमलावर भाग गए।


घायल सत्येंद्र को ग्रामीण लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां से उसे इलाज के लिए सीएचसी देवा भेजा गया। सत्येंद्र की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उधर, सत्येंद्र के भाई भूपेंद्र प्रताप सिंह ने देवा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



भूपेंद्र का आरोप है कि, पुलिस मुकदमा लिखने के बजाय उल्टे सुलह का दबाव बना रही है। इस संबंध में कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि, तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की घटना से इंस्पेक्टर ने साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें