फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


बाराबंकी। जिला अस्पताल के सामने नाले में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान न होने से पुलिस के लिए आरोपियों व घटना के बारे में पता लगाना आसान काम नहीं साबित होगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने नाले में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है और वह हरे रंग की टी शर्ट व भूरे रंग की पैंट पहने हुए था। मृतक के मुंह व चेहरे से खून निकल रहा था जबकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद उसका शव नाले में फेंक दिया गया है। युवक के पास से बीड़ी का बंडल व माचिस मिली है इसके अलावा कोई सामान नहीं बरामद हुआ है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि लग रहा है कि युवक नशे में था जिसके चलते नाले में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई है। कोतवाल ने कहा शव की पहचान करवाने के लिए पीएम हाउस में रखवाया है 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
पंद्रह दिन में मिले चार लावारिस शव
शहर में लावारिस शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते पंद्रह दिनों के अंतराल में शहर के विभिन्न जगहों पर चार अज्ञात शव मिले है। इनमें युवक की हत्या होने की बात सामने आ चुकी है और दो आरोपी जेल भी जा चुके है लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आए दिन मिल रहे लावारिस शव पुलिस के लिए मुसीबत बन रहे है इसी का नतीजा है कि न तो इनकी शिनाख्त हो पा रही है और न ही आरोपी पकड़े जा सकें है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें