फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी
विज्ञापन

बाराबंकी। जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगने से नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मांगने वाले व्यक्ति पर प्रार्थना पत्र वापस लेने और सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। अमरेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी व अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंझपुरा मजरे-टेण्डवा निवासी अमरेन्द्र सिंह ने जन सूचना अधिकार के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी से ग्राम पंचायत में वित्त वर्ष 2016-17 में किये गये कार्यों के विषय में तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जानकारी होने पर नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान ने सुलह करने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि हमारी बात नहीं मानोगे तो किसी गंभीर अपराध में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें