फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी व पूर्व पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर केस दर्ज
विज्ञापन

बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि रामनगर इलाके के रहने वाले शुभम अवस्थी ने अपनी फेसबुक आईडी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बारे में आपित्तजनक पोस्ट डाली है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक शुभम अवस्थी नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गिरिराज के खिलाफ दी तहरीर
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिकंदर अब्बास रिजवी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं होने पर 16 मई को आत्मदाह करने की बात कही है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें