फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 May 2019 12:29 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में चोरियों का खुलासा करते एसपी क्राइम प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत तीन चोरों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से लाखों की कीमत के जेवर बरामद हुए हैं। साथ ही एक अवैध तमंचा और दो चाकू भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया किया। 
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती आठ अप्रैल को भूरारानी हंस विहार के रमेश राम टम्टा पुत्र जोगाराम और गत 30 अप्रैल को फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डॉ. हरिमोहन अग्रवाल पुत्र मदन मोहन अग्रवाल के घर चोरी हुई थी। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने एसपी सिटी देवेंद्र पींचा को मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे।

कोतवाल केसी भट्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रेम आश्रम काशीपुर रोड और करतापुर मार्ग से अल्ली खां काशीपुर निवासी नाहिद खां, नईम और गड्ढा कॉलोनी काशीपुर के इरफान को गिरफ्तार कर लिया। तीनों चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे। आरोपियों से चोरी का सोने का एक हार, झुमके, मंगलसूत्र, दो नथ, एक चेन, एक जोड़ी टॉप्स, 28 तांबे के सिक्के, लक्ष्मी व गणेश की चांदी की पांच मूर्तियां, मोबाइल, एक पासपोर्ट, दो आधार कार्ड, एटीएम सहित अन्य सामान बरामद हुआ। तीनों को 454/380/411 आईपीसी के तहत कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी अंतरराज्जीय चोर गिरोह के सदस्य है। तीनों अब तक यूपी के बिलासपुर, रामपुर, उत्तराखंड के रामनगर, काशीपुर व रुद्रपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीनों पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। टीम में सीओ हिमांशु शाह, एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई होशियार सिंह, विनोद जोशी, मनोज देव, उमराव सिंह, कांस्टेबल अनुज वर्मा, भूपेंद्र सिंह, गणेश पांडे, राजेंद्र जोशी, रमेश, सुभाष आदि थे।
विज्ञापन


गिरोह का मास्टरमाइंड है नाहिद 
रुद्रपुर। यूपी और उत्तराखंड की सीमाओं से जुड़े शहरों में चोरी की घटनाओं के अंजाम देने वाले इस गिरोह का नाहिद खां मास्टरमाइंड है। एसपी क्राइम ने बताया कि चोरी से पहले नाहिद घरों की रैकी करता था। नाहिद पर काशीपुर कुंडा थाने में चार, आईटीआई थाने में तीन, काशीपुर कोतवाली व जसपुर में दो-दो, रुद्रपुर में तीन, रामनगर में दो चोरी व नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा इरफान भी पहले कई बार जेल जा चुका है। इरफान पर रुद्रपुर कोतवाली में तीन, काशीपुर कोतवाली में दो व कुंडा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नईम पर हरियाणा के बल्लभगढ़ थाने में वाहन चोरी के 17 मुकदमे दर्ज हैं और अब शहर की दो चोरियों में लिप्त पाया गया है।

गिरोह ने कबूली रामपुर जिले की चोरियां 
रुद्रपुर। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के मास्टरमाइंड नाहिद खां व उसके दो अन्य साथियों से पूछताछ में पता चला है कि रामपुर जिले में भी चोरियों का अंजाम दिया। नाहिद ने पूछताछ में बिलासपुर में दो और रामपुर में दो घरों में चोरी करना कबूला।

घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी 
लालपुर। एक परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोरी हुए सामान जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरु कर दी है। 
भारतीयम स्कूल के पीछे स्थित कॉलोनी में मनीष शर्मा, पत्नी दीपा शर्मा और बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। दीपा की मां पुष्पा देवी अटरिया मंदिर रुद्रपुर में महंत है। दीपा तीन दिन पूर्व बच्चों सहित अपनी मां के पास रुद्रपुर गई थीं। उनके पति भी किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख दीपा को फोन किया। दीपा जब घर पहुंची तो वहां लगा इन्वर्टर, बैट्रा, एलसीडी, चांदी के 35 सिक्के, दो जोड़ी पायल, 10 हजार की नकदी गायब थी। सूचना पर चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही। उधर, जिला पंचायत सदस्य रंजीत कुमार ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर रोष जताया है। 

बच्चा जागा तो मुंह दबाकर चोरी कर भाग निकले चोर
रुद्रपुर। भदईपुरा निवासी राकेश रस्तोगी के घर शुक्रवार रात को चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इसी बीच उसका छह साल का बेटा जाग गया। बच्चा चोरों को देखकर घबरा गया। चोरों ने बच्चे के चीखने चिल्लाने से पहले ही उसका मुंह रुमाल से दबा लिया और घर के कमरे को खंगालने लगे। चोर 20 हजार की नकदी, मंगलसूत्र, एक अंगुठी, कुंडल और चांदी के जेवर, मोबाइल आदि सामान चुरा ले गए। चोरों के जाने के बाद बच्चे ने शोर मचाया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें